May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-26 at 21.46.48 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2025। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र गौमाता के जयकारों से गुंज उठा एवं मौका था क्षेत्र में हो रहे गौसेवा के आयोजनों का। गुरूवार को एक और जहां श्रीडूंगरगढ़ शहर में गौसेवी तुलसीराम चौरडिया की प्रेरणा से दानदाताओं द्वारा सांवरा सेठ गौशाला में 40 बैग खल एवं 40 बैग चूरी प्रदान की गई वहीं दूसरी और क्षेत्र के गांव दुसारणा में द्वारकाधीश गौशाला में गौसेवार्थ सात दिवसीय गौकथा की शुरूआत हुई। पढ़ें दोनो गौसेवा के आयोजनों की सामूहिक खबर।

भव्य कलश यात्रा, मनमोहक झांकियों के बाद गौपूजन से शुरूहुई गौकथा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुसारणा में द्वारकाधीश गौशाला में गौकृपा कथा की शुरूआत गुरूवार को भव्य कलश याएवं मनमोहक झांकियों के बाद गौपूजन के साथ हुई। गांव के ठाकुरजी मंदिर से शुरू इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्रामीण शामिल हुए एवं गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथास्थल तक पहुंचें। जहां कथावाचक साध्वी श्रृद्धा गोपाल ने गौपूजन किया एवं मंगलाचरण के साथ कथा शुरूआत की। कथा के पहले दिन साध्वी श्रृद्धा गोपाल ने गौमहिमा के बारे में बताते हुए 33 कोटि देवताओं की पूजा का फल केवल गौपूजन से मिल जाने की बात कही।साध्वीश्री ने जीवन में समस्त दुखों के निवारण का माध्यम गौसेवा बताया एवं उपस्थित श्रृद्धालुओं से गौसेवा का आह्वान किया। कथा स्थल पर पहुंचनें के लिए 12 रूटों पर बसों की व्यवस्था भी आयोजकों द्वारा की गई है। कथा का लाईव प्रसारण भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर एवं चौधरी स्टूडिया के यूटयुब पेज पर किया जा रहा है।

चौरडिया की पहल पर गौशाला में पहुंची खल-चूरी की खेप।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता एवं गौसेवी तुलसीराम चौरडिया की प्रेरणा से सांवरा सेठ गौशाला में गुरूवार को 40 बैग खल एवं 40 बैग चूरी के रूप में गौ-आहार का समर्पण किया गया। गौशाला अध्यक्ष सुशील कुमार सोनी ने बताया कि चौरडिया की प्रेरणा से बाबुलाल प्रदीप कुमार मालू, शुभकरण सुमेरमल पुगलिया, माणकचंद पीयुष पुगलिया, शुभकरण कमलकुमार नौलखा, हुलसामल माणकचंद पुगलिया, ठाकरमल राजेन्द्र कुमार बोथरा, किस्तुरचंद शांतिलाल पुगलिया, उत्तमचंद सुमित कुमार सेठिया, जसकरण रमेश कुमार लूणियां, हरखचंद लालचंद डाकलिया आदि परिवारों ने गौसेवा में भागीदारी निभाई है। मंत्री शिवकरण नाई ने आभार जताया।