May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज 7 स्थानों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन चिकित्सा विभाग द्वारा किया जाएगा व तीन स्थानों पर सैम्पल लिए जाएंगे। क्षेत्र में 18 प्लस का टीकाकरण आज प्रारंभ हो जाएगा और बता देवें केवल श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी पर ही युवाओं को टीका लगाया जाएगा तथा टीके की उपलब्धता के आधार पर युवाओं का टीकाकरण बढ़ाया जाएगा। आज क्षेत्र में 45 प्लस वालों को 6 जगह टीकाकरण किया जाएगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. आर्य ने बताया कि दुलचासर, आड़सर, ठुकरियासर, बाना, ऊपनी, राजेडू में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना सैम्पल श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा, सांवतसर में लिए जाएगें। आर्य ने नागरिकों से टीकाकरण करवाने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के नागरिक अनिवार्य रूप से गाइडलाइन का पालन करें जिससे कोरोना को परास्त किया जा सकें।