






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2024। केंद्रीय कानून मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ में होंगे। वे करीब 12 बजे गांव तोलियासर पहुंचेगे और भैरव मंदिर में दर्शन पूजन के बाद यहां नवनिर्मित सुलभ कॉम्पलेक्स सहित विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं 4 बजे सोनियासर शिवदानसिंह पहुंचेगे और गांव में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार व ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई सहित अंचल के अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।



