May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2022। पूरे क्षेत्र में मानसून मेहरबान है और बादल जमकर बरस रहें है। शनिवार के बाद आज रविवार को भी अनेक गांवो में बरसात जमकर हुई है। गांव बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, कल्याणसर पुराना, कितासर भाटियान, सातलेरा, उदरासर, ऊपनी, धीरदेसर पुरोहितान, ठुकरियासर, लिखमादेसर, मणकरासर, लोढेरा, हेमासर में भारी बरसात हुई है। गांव रिड़ी व अभयसिंहपुरा में शनिवार रात जमकर बादल बरसे। गांव मोमासर की दिखणादी रोही में जमकर बरसात हुई है। गांव हेमासर में दो घंटे से लगातार जमकर बरसात हो रही है और यहां अंडर ब्रिज, सरकारी स्कूल, अस्पताल के आगे का मैदान पानी से भर गए है। गांव बिग्गा में ग्रामीण राहत की उम्मीद के साथ प्रशासन की ओर ताक रहें है। यहां घरों में पानी घुस गया और सरपंच जसवीर सारण द्वारा पानी निकालने के प्रयास किए जा रहें है। सारण ने कहा कि ये प्रयास नाकाफि है और उनके गांव को मदद की सख्त जरूरत है। बिग्गा में हुई मूसलाधार बरसात में सड़के बह गई है। बिग्गा में रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और ये रास्ता बंद हो गया है। गांव कल्याणसर नया में भारी बरसात के बाद गांव में कई रास्ते बंद हो गए है। यहां गुवाड़ में भरे पानी में 11 हजार वोल्ट की बडी लाइन लगी है और ये पानी में डूब गई है। ग्रामीणों को भय है कि पानी में लाइन डूबने से कहीं कोई बड़ी दुर्घटना घटित ना हो जाए। पंचायत सहायक रामलाल हरडू ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव हेमासर में दो घंटे से बरसे रहें है बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कल्याणसर पुराना में जमकर बरसे बादन, खतरे की घंटी बनी 11 हजार की लाइन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ सड़क मार्ग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में हुई बरसात में क्षतिग्रस्त हुई सड़कें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में हाल बेहाल, सरपंच सहित ग्रामीण कर रहें मदद की गुहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मणकरासर में जमकर बरसे है बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में जगह जगह हुआ कटाव, भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी में खेतों में भरा पानी। फोटो दुलाराम गोदारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर बिदावतान में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढेरा में जमकर बरसे बादल, गलीयों में चली पानी की चादर। फोटो रामप्रताप गेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में बरस रहें बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में 9 अंगुल बरसात हुई और छाए है बादल। फोटो दुलदास स्वामी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में घरों में घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव अभयसिंहपुरा के खेतों में भरे पानी में अठखेलियां करते युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर की दिखणादी रोही में हो रही जमकर बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास रामसरा में खूब बरसे बादल।