May 20, 2026
8

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ में रामनवमी पर कल विशाल धर्मयात्रा का आयोजन किया जाएगा और इसी के चलते धर्मयात्रा के मार्ग का निरीक्षण करने जिला एसपी तेजस्वनी गौतम श्रीडूंगरगढ़ पहुंची है। सीओ दिनेश कुमार व सीआई अशोक विश्नोई ने गौतम को धर्मयात्रा के रूट की पूरी जानकारी दी। गौतम ने पूरे रूट का जायजा ले रही है। पुलिस जवानों ने रूट पर मार्च किया है। एसपी ने स्थानीय प्रशासन को शांति व कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए दिशा निर्देश दिए है। बता देवें पुलिस श्रीडूंगरगढ़ को संवेदनशील मानते हुए अलर्ट मोड पर है। वहीं यहां के जागरूक नागरिकों का कहना है कि श्रीडूंगरगढ़ में गत वर्ष की भांति सौहार्द और आपसी प्रेम का संदेश दिया जाएगा और जबरदस्त उत्साह व जोश के साथ रामनवमी की खुशियां मनाई जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस प्रशासन ने निकाला मार्च, अर्लट हुई जिला पुलिस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने निकाला मार्च, प्रशासन अलर्ट मोड पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसपी ने धर्मयात्रा को लेकर दिए दिशा निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसपी की अगुवाई में धर्मयात्रा के रूट पर पुलिस मार्च निकाला गया।