May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसम्बर 2020। राज्य की जनता को कोरोना वेक्सिन लगाने की सरकार की घोषणा को मूर्त रूप देने के लिए प्रशासन ने ग्राउंड पर तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता ने क्षेत्र के गांव शेरूणा और लखासर में स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और यहां आगामी कुछ सप्ताह में करवाये जाने वाले वेक्सिनेशन की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारियां ली। ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर संतोष आर्य ने बताया कि ब्लाक की श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित ब्लाक के सभी ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वेक्सिनेशन करने का प्रस्ताव है। तीन चरण में होने वाले इस वेक्सिनेशन में सबसे पहले फ्रंट लाइन के कार्मिको को ओर उसके बाद हाईरिस्क कैटेगरी में आने वाले बुजुर्गों, बीमारों को और उसके बाद तीसरे चरण में आम जन को वैक्सीन लगाई जाएगी। आज निरीक्षण के दौरान लखासर स्वास्थ्य केंद्र में कार्मिको के क्वार्टर निर्माण की बात भी उठी और सरपंच प्रतिनिधि गोरधनराम खिलेरी ने इस हेतु पंचायत भूमि चिकित्सा विभाग को देने की भी बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाकलेक्टर ने लखासर स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना वेक्सिनेशन के लिए चिकित्सा केंद्रों पर व्यवस्था का निरीक्षण करते कलेक्टर नमित मेहता।