May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2020। पूरे जिले में कोरोना अब कमजोर होता दिखाई दे रहा है लेकिन श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खतरा बरकार है। श्रीडूंगरगढ़ में गत गुरूवार से हर रोज लगातार नए कोरोना पॉजिटिव आने का क्रम आज भी जारी रहा। शनिवार को जिले में 974 सैम्पल लिए गए एवं इनकी रिपोर्ट रविवार को आई तो पूरे जिले में केवल 20 नए कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए। इनमें से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव हेमासर में 55 वर्षीया महिला, गांव रीड़ी में 40 वर्षीय पूरूष व श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास में 63 वर्षीय पुरूष एवं कालूबास में 46 वर्षीय पुरूष नए कोरोना रोगी के रूप में रिपोर्ट हुए है। विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। क्षेत्र में लगातार चार दिनों से लगातार नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे है एवं इस कारण श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र अभी भी खतरे में माना जा रहा है। दूसरी और पुलिस व प्रशासन शाम सात बजने के साथ ही बाजार बंद करवाने, विवाह समारोहों में सिमित संख्या में लोगों के शामिल होने, बाजारों में मास्क की अनिवार्यता रखवाने आदि के लिए लगातार प्रयासरत है।