May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए अब प्रशासन मैदान में उतरा है और लगातार कार्रवाईयों को अंजाम दिया जा रहा है। गुरूवार के सावों को देखते हुए एसडीएम दिव्या चौधरी के नेतृत्व में तहसीलदार महावीर बाकोलिया व पालिका के अधिशासी अधिकारी भवानी शंकर व्यास सहित कर्मचारी विवाह स्थलों पर पहुंचे। चौधरी ने माहेश्वरी भवन, करणी भवन, पारीक भवन, प्रजापति भवन, महेश भवन तथा वार्ड 28 व 29 का निरीक्षण किया। माहेश्वरी भवन में गाइडलाइन की पालना में लापरवाही नजर आने पर यहां 5 हजार रूपए का चालान भी काटा गया। चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के सभी नागरिक कोरोना गाइडलाइन की पालना करें और कोरोना की चेन को तोड़ने में सहयोगी बने। गाइडलाइन की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाईयां अमल में लाई जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी, तहसीलदार महावीर बाकोलिया सहित टीम ने विवाह स्थलों का निरीक्षण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के कई विवाह स्थलों का निरीक्षण कर प्रशासन ने गाइडलाइन पालना के आदेश दिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी भवन में गाइडलाइन के उल्लघंन पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसडीएम दिव्या चौधरी ने सभी भवनों के संचालकों को गाइडलाइन की पालना करने के सख्त निर्देश दिए।