May 20, 2026
mews-updated-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2022। छात्र संगठन चुनावों को देखते हुए सभी छात्र संगठन के नेता व कार्यकर्ता सक्रिय हो गए है। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्रों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन संबंधी जानकारी देने व इससे संबंधित कार्यों में मदद के लिए छात्र संगठन एनएसयूआई ने हेल्प डेस्क बनाई है। इस दौरान संगठन के रामदेव जाखड़, मामराज जाखड़, रणजीत कुमार, राकेश कुमार, राधेश्याम, रोहित, नोरंग नाथ, जितेंद्र कुमार, बाबूलाल, श्योपत उपस्थित रहें व अपनी सेवाएं दी। रामदेव जाखड़ ने बताया कि सभी नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें पूरी जानकारी व सहायता डेस्क के माध्यम से दी जा रही है। ताकि छात्र छात्राओं को कोई समस्या ना हो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनएसयूआई ने लगाई हेल्प डेस्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन के सदस्यों ने नवप्रवेशित छात्रों की सहायता की।