May 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2025। मंगलवार को प्रदेश की सरकार ने राजस्थान का बजट जनता के सामने रख दिया है। क्षेत्रीय नागरिकों को डबल इंजन सरकार से बड़ी उम्मीदें और अधिक हो गई क्योंकि ‘राज में सीर’ के विधायक यहां है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ पढ़ें “बजट में श्रीडूंगरगढ़” बता देवें बजट में संलग्न सूचियां सदन के पटल पर रखी गई। जिनमें बिजली विभाग की घोषणाएं सामने आई है। बजट में श्रीडूंगरगढ़ के डेलवां और हेमासर में दो नए 33 केवी जीएसएस बनाने की घोषणा की गई है। वहीं यहां 50 हजार नए कृषि कनेक्शन की घोषणा की गई है। बता देवें इससे श्रीडूंगरगढ़ के लंबित किसानों को कनेक्शन मिलने की उम्मीद जगी है। बजट में सरकार द्वारा आगामी वर्ष में राज्य में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 765 केवी का 1, 400 केवी के 4, 220 केवी के 13, 132 केवी के 28 ओर 33 केवी के 133 नए जीएसएस बनने है। इनमे से श्रीडूंगरगढ़ में 2 नए 32 केवी जीएसएस का नाम सामने आया है। साथ ही प्रदेश भर में सोलर प्लेट लगाने वाले परिवारों को 150 यूनिट बिजली फ्री देने की भी घोषणा की गई है।