May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवंबर 2020। राजस्थान सरकार की ओर से जारी अनलॉक-6 में पहले जारी किए ‘कन्टेन्मेन्ट जोन में 30 नवंबर तक लॉकडाउन’ के आदेश के बाद से श्रीडूंगरगढ़ में असमंजस का माहौल बनने लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर राजस्थान सरकार का यह आदेश लागू होता है कि बीकानेर का पूरा शहर, एमडीवी नगर, पवनपुरी, गंगाशहर व श्रीडूंगरगढ़ व नोखा में लॉकडाउन होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में अभी 23 कंटेन्टमेंट जोन बताए जा रहे है। इससे पहले बीकानेर में 38 कंटेन्टमेंट जोन थे। खुलासा न्यूज़ से हुई बातचीत में प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि बीकानेर में 38 कंटेन्टमेंट जोन में से अभी 23 कंटेन्टमेंट जोन एक्टिव है जिनका एरिया पूरा शहर, एमडीवी नगर, पवनपुरी, मुक्ताप्रसाद, गंगाशहर, श्रीडूंगरगढ़ व नोखा, नापासर क्षेत्र है। बताया जाता है कि सरकार के आदेश के बाद से आज जिला प्रशासन इस बारे में फैसला ले सकते है।