






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2023। गैंगेस्टर के नाम श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के राजनेता और बड़े उद्योगपति को वसूली के लिए धमकी देने की खबरें सामने आ रही है। इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस भी एक्टिव हुई है और पुलिस ने भी सादी वर्दी में हथियारबंद जवानों को पीड़ित के घर के आसपास तैनात करते हुए गश्त भी बढाई है। मंगलवार रात को हुई इस हलचल के बाद क्षेत्र में लोग भयभीत है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धमकी 2-3 बार आ चुकी है और पुलिस ने भी मंगलवार रात से ही हथियारबंद जवानों की तैनाती कर दी है। हालांकि अभी तक इस सबन्ध में कोई मुकदमा दर्ज नही हुओ है और ना ही कोई लिखित परिवाद दी गई है। ऐसे में कस्बे में कई चर्चाएं चल रही है। वहीं दूसरी ओर थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि धमकी की पुष्टि की जा रही है और इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए सुरक्षा संबंधी कदम भी उठाए गए है। धमकी का मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम नहीं लिखा और मैसेज भी वीपीएन नम्बर से किया गया है।



