






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना के कर्फ्यू का आज नागरिकों ने सकारात्मक लाभ लिया। आज श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में 180 नागरिकों ने वैक्सीन लगवाई और कुछ वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण मायूस भी लौटे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि वैक्सीन की सप्लाई धीमी है और जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। आज रात ही वैक्सीन की नई खेप श्रीडूंगरगढ़ पहुंच जाएगी व कल रविवार को भी सुचारू वैक्सीन लगाई जाएगी। आर्य ने बताया कि क्षेत्र को हजारों की संख्या में डोज मिल रहें है। बता देवें क्षेत्र के नागरिकों के पास रविवार को टीका लगवाने का स्वर्णिम मौका रहेगा क्योंकि टीके की समाप्ति पर सप्लाई की अनिश्चितता बनी हुई है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी लगातार क्षेत्र वासियों से वैक्सीन लगवाने की अपील कर रहा है और कल ही नागरिक टीका लगवा कर कोरोना से अपना बचाव सुनिश्चित करें। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स क्षेत्र की सभी समाचार तुरन्त आप तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। आप सभी हमारे क्षेत्र की अपडेट्स के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।




