May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2020। आज राजस्थान पटवार संघ की अगुवाई में श्रीडूंगरगढ़ शाखा ने क्षेत्र में कलम डाउन रखा और 21 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर मूक रैली सभी पटवारियों द्वारा निकाली जाएगी। संघ ने आज मुख्यमंत्री से पूर्व में हुए समझौतों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए संघ ने वेतन विसंगति दूर करने, ग्रेड पे 3600 करने की मांग करते हुए एसीसी योजना में 7, 14, 21, 28, 32 की सेवा अवधि पूर्ण करने पर चयनित वेतनमान का लाभ देते हुए पदोन्नति पद का वेतनमान दिया जाए। संघठन के साथ पूर्व में हुए समझौतों व ज्ञापनों का निस्तारण करने की मांग की है। संघ के श्रीडूंगरगढ़ शाखा अध्यक्ष रामनिवास पांडिया ने कहा कि सरकार की अनदेखी से पटवारियों में रोष है व मांगे नहीं मानने पर पटवारी मजबूरी में सड़कों पर उतरेंगे। ज्ञापन देने अध्यक्ष सहित सीताराम नाई, सुमन मीणा, चंद्र शेखर, रामचंद्र आदि उपस्थित हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान पटवार संघ की श्रीडूंगरगढ़ शाखा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।