






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2021। जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय, यह पंक्ति मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ के युवक जुगल सारस्वत के साथ एकदम सटीक बैठी है जब उनकी गाडी बीदासर के पास क्षतिग्रस्त हो गई। आरएलपी के प्रदेश प्रवक्ता डाक्टर विवेक माचरा ने बताया कि वह सुजानगढ़ में आरएलपी प्रत्याशी की नामांकन सभा से लौट रहे थे तभी रास्ते में बीदासर से पांच किलोमीटर सुजानगढ़ की और बनाथा स्टैण्ड के पास उनके आगे चल रही आई-20 गाडी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाडी ने तीन-चार पलटे खाए और वह भी वहां रूक कर गाडी में सवार युवक को संभाला। दुर्घटना में गाडी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन गनिमत रही कि गाडी में सवार श्रीडूंगरगढ़ निवासी तोलाराम सारस्वा हेमासर के पुत्र जुगल सारस्वत को चोटें नहीं आई। डाक्टर माचरा ने मौके पर बीदासर पुलिस को बुलाया एवं सारस्वत को संभाला। सारस्वत के परिजनों को सूचना दे दी गई है एवं परिजन भी बीदासर के लिए रवाना हो गए है। आप भी देखें मौके के फोटो।








