May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में 18 महिला सदस्यों के साथ 3 पुरूष सदस्यों के हाथों में ग्रामीण इलाकों का पांच साल का विकास होगा और ये विकास की नैया को पार अधिकाशं अनपढ़ सदस्य लगाएंगे प्रशासन की मदद से। एक और रोचक तथ्य सामने आया है कि इस बार पंचायत समिति में युवा सदस्यों का दबदबा रहेगा। 21 में से 13 सदस्य 20 से 30 की उम्र के समझदार युवाओं के हाथ में होगी। 30 से 40 की उम्र के 4 सदस्य होगें और 40 से 50 की उम्र के 1 सदस्य है तथा एक सदस्य 66 वर्षीय है। सर्वाधिक उर्म की अन्नीदेवी है जिन्होंने उम्र के 66 वसंत पार कर लिए है वहीं सबसे कम उम्र की सीमादेवी है जो मात्र 21 वर्षीय महिला है। ये दोनों सबसे कम उम्र व सबसे अधिक उम्र वाली सदस्य भी निरक्षर है। प्रधान पद की मैदान में रही दो दावेदार सावित्री देवी 39 वर्षीया है तथा बाधुदेवी 29 वर्षीया है।