August 29, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2023। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दो जनों को 151 में गिरफ्तार किया। हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि गैंगस्टर का फोटो स्टेट्स में लगाने पर कार्रवाई करते हुए बिग्गाबास निवासी 32 वर्षीय सुरेश सिंधी को दोपहर पौने तीन बजे के आस पास गिरफ्तार किया। वहीं हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने परिवाद की जांच में एक जने को गिरफ्तार किया।