May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 28 नवबंर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में आज कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज नागरिकों से कोरोना गाइडलाइन का पालना करवाई। घूमचक्कर व बाजार में पुलिस के जवानों ने नागरिकों से मास्क पहनने की समझाईश की और 16 चालान काटते हुए 7200/- रूपए भी वसूल किए। शिवराण ने कहा कि पूरे जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप में मानव जीवन की सुरक्षा जरूरी है और इसके लिए सरकारी गाइडलाइन का पालन पूरे क्षेत्रवासियों को अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिना मास्क के घूमने वालों के चालान काटे जाएगें।