August 30, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अब पुलिस की नजर से दूर जुआरियों के अड्डे ग्रामीण इलाके बन गए है। कुछ दिन पूर्व बिग्गा की रोही में बड़ी कार्रवाई के बाद सोमवार रात पुलिस ने रिड़ी गांव की रोही में जुए के खिलाफ कार्रवाई की है। एएसआई रविन्द्र सिंह की टीम ने दबिश देकर झंडी मंडी जुए में 7040 रुपए का दाव लगाकर खेलते 21 वर्षीय धर्माराम जाट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नगदी जप्त कर मामला दर्ज करते हुए जांच हैड कांस्टेबल हवासिंह के सुपुर्द कर दी है।