






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2025। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने जुए के खिलाफ दो कार्रवाइयां की जिसमें कुल 10 जनो को गिरफ्तार किया गया। एएसआई सुरेश कुमार की कार्रवाई में 6 जने अरेस्ट हुए व मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसी लाल को दी गई है। वहीं बीएसएनएल के निकट ही जुआ खेलते हुए हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने चार जनो को गिरफ्तार किया। संदीप कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए रेलवे फाटक के पास रहने वाले शंकर लूहार, मोमासर बास निवासी सद्दाम तैली और मदनसिंह राजपूत व कालूबास निवासी कैलाश लूहार को गिरफ्तार कर आरोपियों से ताश पत्ते व 1370 रूप्ए नगदी बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी गई है।
पुलिस कार्रवाई:- पकड़े छह जुआरी, पढें बुधवार शाम की ये खबर भी।



