May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-03-05 at 7.56.26 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2023। होली की पूर्व संध्या पर आज चंग, रंग, धमाल की चारों ओर धूम मची है और सैंकड़ो रसिया व युवा स्वांग रचकर गीत गाने में नाचने में व्यस्त है। आज श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास में, गांव उदरासर, तोलियासर व मोमासर में जमकर धमाल मचाई जा रही हैं। बड़ी संख्या में फाग पर युवा झूम रहें हैं और कई गुना अधिक लोग ये उत्सव दर्शक दीर्घा से देखने का लुफ्त ले रहें है। आप भी देखें विभिन्न वीडियो सहित सभी फोटो। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक भी अपने अपने क्षेत्रों के, गांव के, मोहल्लों के आयोजनों की खबर फोटो टाइम्स के कार्यालय नम्बर 9414917401 पर भेज सकतें है। सभी को प्रकाशित किया जाएगा।

तोलियासर भैरव मंदिर में चंग कलाकारों ने दी प्रस्तुति, धमाल गाकर रंग बरसाकर रिझाया बाबा को।https://fb.watch/j4oTMI_UhT/?mibextid=6aamW6

बैद निवास पर लड्डू गोपाल के साथ महिलाओं ने खेला फाग, खूब झूमी, लगाया रंग।https://fb.watch/j4qvW-IVFp/?mibextid=6aamW6