






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र विद्युत निगम की दृष्टि से बड़ा क्षेत्र है। यहाँ पर तीन सहायक अभियंताओं के ऊपर एक अधिशाषी अभियंता का पद बड़ा महत्वपूर्ण पद हैं। राज्य सरकार द्वारा इसी महत्वपूर्ण पद पर विष्णु मैथी को लगाया गया है। मैथी ने बताया कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनकी प्राथमिकता लंबित कार्यों को पूर्ण करने की तथा सरकार के निर्देशों की पालना करते हुए किसानों व उपभोक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने की रहेगी।




