May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के अनेक स्कूलों में बच्चों ने आज नशा मुक्त रहने की शपथ ली वहीं अनेक स्कूलों में लाइब्रेरी डे मनाया गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि अनेक स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए और नशा मुक्त जीवन की प्रेरणा शिक्षकों द्वारा दी गई। अनेक स्थानों पर तंबाकू सहित विभिन्न नशों के बारे में विस्तार से बच्चों को समझाया गया। विद्यालयों में नशा मुक्त रहने की शपथ भी विद्यार्थियों द्वारा ली गई। वहीं अनेक स्कूलों में आज लाइब्रेरी डे मनाया गया। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने बताया कि बच्चों को लाइब्रेरी के बारे में जानकारी दी गई और शिक्षकों ने पुस्तकों का महत्व समझाते हुए विद्यार्थियों को अध्ययन से जुड़ने व रूचि लेने की बात समझाई। अनेक विद्यालयों में बच्चों ने लाइब्रेरी का संचालन प्रक्रिया को जाना और स्वयं संचालन भी किया। उत्साह के साथ सरकारी स्कूलों में बच्चों को पुस्तकें पढ़ने की बात कही गई। आप भी विभिन्न स्कूलों से देखें आयोजन के फोटो-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल श्रीडूंगरगढ़ में मनाया लाइब्रेरी डे, बच्चों ने शिक्षकों से समझा पुस्तकों का महत्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के राजकीय विद्यालय में बच्चों ने जाना पुस्तकों का महत्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जोधासर के राजकीय स्कूल में मनाया बच्चों ने लाइब्रेरी डे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारन में बच्चों ने पढ़ी विभिन्न कहानियों की किताबें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव भोजास में बच्चों ने लाइब्रेरी की सजावट कर संचालन समझा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उत्तरादा में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में पुस्तकों का महत्व समझाया, व अध्ययन में रूचि लेने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर पुराना में विद्यार्थियों ने मनाया लाइब्रेरी डे, समझा पुस्तकों का महत्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मास में नशा मुक्ति की प्रेरणा देते हुए शिक्षकों ने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की चार्ट से पूरी जानकारी विद्यार्थियों को दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चौटियान के विद्यालय में दिलवाई नशा मुक्ति की शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोढेरा के विद्यालय में बच्चों ने मनाया लाइब्रेरी डे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाइब्रेरी डे पर विद्यालयों में हुए आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मीठिया में छात्र छात्राओं को नशो मुक्त रहने की शपथ दिलवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्त रहने की शपथ।