May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2021। विवाह समाराेह में शामिल भाग लेना अब जानलेवा साबित हो रहा है इसका प्रमाण आज क्षेत्र में काेराेना से हुई एक और युवक की मौत से मिला है। तहसील के गांव बापेऊ में पिछले दस वर्षाें से परचून व किराना की दुकान करने वाले युवक गाेपी विश्नोई की जिंदगी काेराेना ने छीन ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय गाेपी विश्नोई एवं उनकी पत्नी हाल ही में करीब दस दिन पहले जाेधपुर में एक विवाह समाराेह में शामिल हाेने गए थे। वहां से वाे बापेऊ ही लाैटे थे एवं बापेऊ में तबीयत खराब हाेने पर दाे-तीन दिन गांव में ही स्थानीय उपचार लिया परन्तु गोपी व उनकी पत्नी दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी ताे दाेनाे जने पिछले गुरूवार काे बीकानेर गए थे। बीकानेर में अाज रविवार काे गाेपी विश्नोई ने दम तोड़ दिया है और उनकी पत्नी काे गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया है। हालांकि उनका पैतृक गांव नाेखा तहसील में गांव रासीसर हाेने के कारण शव का काेराेना प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार वहीं पर किया गया है और मृत्यु का अांकड़ा भी नाेखा प्रशासन का बढ़ा है। लेकिन गांव बापेऊ में चारों अाैर चिंता का माहाैल है अाैर ग्रामीण राजेन्द्र बापेऊ ने गांव में कई लाेगाें की तबीयत खराब हाेने की जानकारी देते हुए प्रशासन से गांव में काेराेना जांच शिविर लगवाने की मांग की है।