






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2021। नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मानमल शर्मा ने सोमवार को पदभार ग्रहण के बाद आज कर्मचारियों की क्लास ली। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने कार्यालय में बुलाया व क्षेत्र की जनसमस्याओं के लिए कर्मचारियों को काम करने की बात कही। शर्मा ने कहा उनसे कहा कि शहर को साफ-सुथरा करना हमारा लक्ष्य होगा और क्षेत्र की जनसमस्याओं की सुनवाई प्राथमिकता करने, शहर क्षेत्र में सफाई, टेम्पू, गलियों में लाइट की समस्याओं का तुरन्त निस्तारण करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए। शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और उन्हें अपने कार्य की जिम्मेदारी उठानी होगी। अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, वार्ड पार्षदगण में जगदीश गुर्जर, विक्रम सिंह, लोकेश गौड़, पवन उपाध्याय, मघराज प्रजापत, गोपाल छापोला, रामसिंह जागीरदार, रजत आसोपा, श्याम पुरोहित आदि पार्षद सहित महेश राजोतिया, संजय शर्मा, रामाकिशन दर्जी, रोशन छिम्पा व पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नारायण शर्मा और एस आई हरीश भी मौजूद रहे।





