May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2023। कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में गर्मी आते ही पानी की किल्लत के साथ ही नागरिकों की पेयजल संबंधी परेशानियां प्रारंभ हो गई है। कालूबास में नागरिक बाधित आपूर्ति के कारण परेशान है वहीं आड़सर बास में भी पेयजल की आपूर्ति कम आने की शिकायतें नागरिक कर रहें है। आज कस्बे के कुछ स्थानों पर जलापूर्ति बाधित रहेगी और विभाग की टीम द्वारा सुचारू व्यवस्था के लिए कार्य किया जा रहा है। विभाग के एईएन बृजमोहन मूंड ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात विद्युत आपूर्ति में बाधा तथा अन्य तकनीकि खराबी के कारण आज वार्ड 01, 02, 03 व कालूबास में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। मूंड ने कहा कि विभागीय टीम द्वारा समाधान का कार्य प्रगति पर है और आज शाम या देर रात तक आपूर्ति सुचारू करवा दी जाएगी।