May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व जयपुर पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में “बाल मेला-2022” का आयोजन होने जा रहा है। मेले में विभिन्न प्रकार के झूलें होंगे जो बच्चों के लिए निःशुल्क होंगे। बाल मेले के आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह नजर आ रहा है और नागरिक जानकारी लेने के लिए फोन कर रहें है। जेपीएस के संचालक कुभांराम घिंटाला ने बताया कि शिक्षा के साथ सहशैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगिण विकास को बल देने के सिद्धांत के अंतर्गत शिक्षा में नवाचार को शामिल करने की मंशा से स्कूल प्रांगण में बाल मेले के उत्सव का आयोजन उल्लास के साथ किया जाएगा। बाल मेले में बच्चों के लिए सभी प्रकार के झूले फ्री होंगे तथा मेले में चाट, आइस्क्रीम, केक, पेस्ट्री, कोल्ड ड्रिंक सहित अनेक खाने पीने की स्टॉल रहेगी। बाल मेले का उद्घाटन सुबह 9 बजे होगा तथा दिनभर चलने वाले शाम को 6 बजे समापन समारोह पूर्वक होगा। मेले का मुख्य आकर्षक शाम 3 बजे से 5 बजे के बीच डांस तथा पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इन प्रतियोगिताओं में 13 वर्ष की आयु तक के बालक या बालिका भाग ले सकेंगे। स्कूल में मेले को लेकर जबरदस्त उत्साह है व स्टॉफ व बच्चे आयोजन की तैयारियों में जुट गए है।