May 21, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सारस्वत समाज के उभरते नेता की विरोध प्रदर्शन के दौरान ह्रदयाघात से मृत्यु के बाद सारस्वत समाज मे शोक की लहर फैल गयी है। विरोध सभा के दौरान मंच से अपने सम्बोधन में सभी समाजों को अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर नौकरशाही का सामना करने की बात कहने वाले कर्पुरीसर लूणकरणसर के 45 वर्षीय गजानंद सारस्वत का निधन हो गया। ये प्रदर्शन में शामिल थे व वार्ता में भी शामिल हुए और अचानक उन्हें सीने में दर्द होने की शिकायत हुई और तुरंत बीकानेर के ले जाने के लिए साथी रवाना हुए। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रदर्शन में विजय घोषणा के चंद पलों बाद ये समाचार मिलने से प्रदर्शनकारियों व नेताओं में शोक की लहर छा गई। गजानंद सारस्वत हाल विकानेर में रहते थे। देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, जुगलकिशोर तावणियां, रामगोपाल सुथार, विनोदगिरी गुसाईं, डॉ. विवेक माचरा, समप्त सारस्वत, श्यामसुंदर पारीक ने संवेदनाऐं प्रकट करते हुए उनके द्वारा विप्र समाज के सम्मान में बलिदान देने की बात कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में प्रदर्शन के दौरान लूणकरणसर के गांव कपुरिसर के निवासी ओर हाल बीकानेर निवासी गजानंद सारस्वत का हुवा निधन।