May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2022। क्षेत्र के 132 केवी सब स्टेशन ऊपनी से निकलने वाले फीडर की सप्लाई कल बंद रहेगी। विभाग के जेईएन राजेश रोशन ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ऊपनी फीडर से जुड़े 33 केवी जीएसएस में शामिल ऊपनी फीडर, राजेडू फीडर, बापेऊ फिडर, कल्याणसर पुराना फीडर बंद रहेंगे। 33 केवी सब स्टेशन ऊपनी पर रख रखाव संबंधी कार्य किया जाएगा जिसके चलते ये डाउन लिया गया है। बता देवें इन फीडर से जुड़े गांव ऊपनी रोही, राजेडू रोही, बापेऊ रोही, से जुड़े कृषि कुएं तथा ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।