






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ की एक बेटी की गला रेत कर ससुराल सरदारशहर में हत्या कर देने का मामला सामने आया है। गांव डेलवां निवासी विद्याधर पुरोहित की बेटी पूनम पत्नी कपिल पांडिया की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। गौशाला बास वार्ड 45 में सुबह करीब 4 बजे सास ससुर मंदिर गए थे। घर पर पूनम, उसका देवर हितेश पांडिया मौजूद थे। सास ससुर मंदिर से लौटे तो खून से लथपथ बहू का शव देख अवाक रह गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व साक्ष्य जुटाए गए। शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। विवाहित के चाचा ने रामनिवास पुत्र तोलाराम पुरोहित ने पुलिस को परिवाद देते हुए देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पूनम के पिता विद्याधर पुरोहित सहित परिजन सरदारशहर पहुंच गए है। परिजनों ने बताया कि आरोपी द्वारा 6 सितंबर 2025 को दुष्कर्म का प्रयास किया गया जिसकी जानकारी पूनम ने अपनी माता को दी थी। माँ ने अगले दिन परिजनों को भेजने व गांव बुला लेने की बात कहकर उसे ढाढस बंधाया। वहीं पुलिस ने जांच करते हुए शव को मोर्चरी में रखवाया है और देवर को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है।




