May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की बेटी एवं उत्तरप्रदेश के अमरोहा के चोटीपुरा गुरुकुल की छात्रा आर्यान्शी स्वामी ने योग प्रतियोगिता में स्वर्ण जीत कर उत्तरप्रदेश जीत लिया। उत्तरप्रदेश योग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 38वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद में किया गया। जिसमें आर्यान्शी ने 14 से 16 वर्षीय आयु वर्ग में प्रदेश स्तर की सभी अन्य खिलाडियों को पछ़ाड कर स्वर्ण पदक जीता है एवं कस्बे को गौरान्वित किया। आर्यान्शी स्वामी कस्बे के अमित आर्य की पुत्री है। इस प्रतियोगिता में चोटीपुरा गुरुकुल की कन्याओं ने 16 मेडल जीत कर उत्तरप्रदेश के योग क्षेत्र में अपना दबदबा बनाया। गुरुकुल की प्रधानाचार्या डॉ. सुमेधा ने परिजनों को भी बधाई दी। अब आर्यान्शी उत्तरप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। आर्यान्शी की सफलता के बाद कस्बे में खुशियां मनाई गई है। आप भी निचे देखें विडियो।