May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2023। स्कूल कॉलेजों के ताला जड़ने की खबरें अनेक सामने आती रहती है परन्तु कल श्रीडूंगरगढ़ में लोकतांत्रिक संस्था नगरपालिका पर ताला जड़ने की मुनादी शहर भर में की जा रही है। सम्भवतः श्रीडूंगरगढ़ में यह पहली बार होगा जब कस्बे की गलियों में भरे पानी, फैली गंदगी व भ्रष्टाचार के खिलाफ अनेक पार्षद एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। पार्षद रामसिंह जागीरदार ने बताया कि पालिका ने व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो प्रदर्शन को ओर तेज किया जाएगा। पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पार्षद जगदीश गुर्जर, सोहनलाल ओझा, प्रकाश चन्द्र, प्रीति शर्मा, पुष्पा देवी, यूसुफ चुनगर, हीरालाल जाट, मघराज, मोहम्मद सलीम, दाऊद अली, पार्वती देवी, रमजाना सहित अनेक पार्षदों ने कल के कल होने वाले प्रदर्शन को समर्थन देते हुए नागरिकों से पालिका पहुंच कर विरोध प्रकट करने की बात कही। बता देवें गत 8 फरवरी को नाराज सत्ता पक्ष के पार्षदों ने ही धरना प्रारंभ किया और उसमें अनेक पार्षदों ने जुड़ कर रोष जताया। स्वायत्त शासन विभाग को पत्र भेजकर सोमवार से प्रदर्शन के साथ तालाबंदी की चेतावनी दी। विरोध में शामिल पार्षद कल होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नागरिकों से अपील कर रहें है वहीं कस्बे की गलियों में मुनादी भी फिरवाई गयी है।