August 30, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसंबर 2025। क्षेत्र में पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 957 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है और आरोपी को भी धर दबोचा है।
सेरूणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने शनिवार दोपहर गांव सांवतसर में अपनी टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। विश्नोई ने बताया कि गांव सांवतसर में एक मकान पर दबीश देकर 957 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया व आरोपी 33 वर्षीय कैलाश पुत्र चैनाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी श्रीडूंगरगढ़ जितेंद्र कुमार को सौंप दी गई है।