May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव हेमासर में आज सार्वजनिक गुवाड़ में अतिक्रमण को लेकर हंगामा मचा है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए व जमकर विरोध हो रहा है। मौके पर पुलिस पहुंची व निर्माण कार्य को एकबारगी रूकवा दिया गया है। गांव में तनाव का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर परिवाद दी है। ग्रामीणों ने परिवाद में मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए बताया कि सार्वजनिक गुवाड़ एवं कुएं की सारण स्थित है। यहां खेजड़ी के घने पेड़ लगे है और सैंकड़ों पशु बैठते है। यहां गांव का एक परिवार अतिक्रमण करना चाहता है और ग्रामीणों ने ओलमा दिया तो ये लोग लाठियां लेकर आए व जान से मारने की धमकियां देने लगे। ग्रामीणों ने परिवाद में बताया कि यह भूमि सार्वजनिक है तथा इस पर उपखंड मजिस्ट्रेट द्वारा स्टे ऑर्डर भी दिया हुआ है।

ये है मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव की गुवाड़ में इस स्थान को लेकर कई वर्षों से झगड़ा चल रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां स्थित मंदिर की आड़ में कब्जा करने का आरोप लगा रहें। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के बाद निर्माण कार्य रूकवा दिया गया है और आगे प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।