May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2023। श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर शनिवार को संभागीय आयुक्त के अवलोकन और बचे हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देशों के बाद नेशनल हाइवे अथॉरिटी सक्रिय हुई है। हाइवे अथॉरिटी चुरू से मिली जानकारी के अनुसार एनएएचआई के अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे है और सभी बचे हुए अतिक्रमणों को स्वतः ही हटाने की अंतिम चेतावनी दे रहे है। यहां बने हुए सैंकड़ो अतिक्रमणों में अधिकांश ने तो स्वतः ही अपना अतिक्रमण हटाया लिया था और 18 लोगो ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। जिनके स्टे भी हाईकोर्ट से खारिज हो गए थे। इसके बाद 8 लोगो ने हाईकोर्ट की डबल बेंच की शरण भी ली थी। लेकिन अभी तक कोई भी स्टे का भौतिक सत्यापन नही करवाया गया है। ऐसे में एनएएचआई द्वारा सत्यापन नही करवाने वाले अतिक्रमणों पर भी तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। वही इन 8 के अलावा सभी अतिक्रमणों को स्वतः ही तोड़ लेने के निर्देश भी प्रशासन द्वारा दिये जा रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घुमचक्कर पहुंची एनएएचआई की टीम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश, की समझाईश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश, की समझाईश।