श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2026। गांवो में आपसी झगड़े फसाद बनकर श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच रहें है। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में एक परिवादी ने रास्ते में ट्रेक्टर रूकवाने, नहीं रोकने पर पीछे से पत्थर फैंकने, उसका पीछा कर घर में घुसकर मारपीट करने व ट्रेक्टरों की टक्कर से परिवादी का ट्रेक्टर व पड़ोसी का गेट व दीवार तोड़ने के आरोप में सात नामजद सहित अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
धीरदेसर चोटियान निवासी 32 वर्षीय जयनारायण पुत्र भंवरलाल जाट ने धीरदेसर चोटियान निवासी ओमप्रकाश, राकेश, पवन, सोनू, दयालराम, गणेश मेघवाल सहित 10-15 अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह 26 अगस्त की रात करीब 11 बजे अपना ट्रेक्टर लेकर अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी आरोपियों ने हाथों में लाठी डंडे लेकर रास्ते में उसके ट्रेक्टर को रोकने का प्रयास किया। उसके पीछे से पत्थर फैंके। परिवादी ने अपना ट्रेक्टर अपने घर के आगे रोका तो आरोपी दो ट्रेक्टर और एक पिकअप लेकर आए और उसके साथ मारपीट की, उसके ट्रेक्टर को ट्रेक्टरों की टक्कर मारी, उसके पड़ोसी महीराम की दीवार व गेट तोड़ दिया और आरोपी ने परिवादी के घर में प्रवेश कर उसके साथ लाठी, डंडो लोहे के पाइप से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।
