May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2025। उपखंड क्षेत्र में एक खेत में से दूसरे खेत का रास्ता जाने व रास्ते के लिए विवाद लगातार बढ़ रहें है। गांव कल्याणसर निवासी 21 वर्षीय नंदकिशोर पुत्र मोटाराम मेघवाल ने गांव बाना निवासी रामनिवास व मनोज पुत्र हरीराम जाट, घासीराम पुत्र सुखराम, रामनिवास की पत्नी के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसने गांव बाना की रोही में मनीराम पुत्र किशनाराम जाट का खेत काश्त के लिए ले रखा है। खेत में जाने का रास्ता रामनिवास व मनोज पुत्र हरीराम जाट निवासी बाना के खेत में से होकर जाता है। गुरूवार को सुबह करीब 8.30 बजे परिवादी मनीराम स्कॉर्पियो गेट वे गाड़ी लेकर खेत से गांव की ओर जा रहा था। गाडी में परिवादी सहित शंकरलाल पुत्र मनीराम, मधीदेवी पत्नी मनीराम व तोलाराम पुत्र मोटाराम मेघवाल भी थे। जब गाड़ी रामनिवास जाट के खेत में से गुजरने लगी तो आरपी हाथ में धारदार हथियार लेकर सामने आए। आरोपियों ने जबरदस्ती गाड़ी को रोक ली और परिवादी को गाड़ी से बाहर निकाला। उसका गला पकड़ कर मारपीट की व जातिसूचक गालियां निकालते हुए इस रास्ते से जाने पर धमाकया। मनीराम ने छुड़वाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी देते हुए जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। मनीराम के अंगूली, माथे व नाक पर धार की गंभीर चोटें आई। शोर होने पर आस पास के लोगों ने एकत्र होकर बीच बचाव कर मुश्किल से मनीराम को छुड़वाया। परिवादी ने मनीराम के गले में पहनी सोने की तीन भरी चैन छीनने और चना बिक्री के 1 लाख रूपए छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक को दी गई है।