






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2025। नेहरू पार्क में आयोजित भागवत कथा स्थल पर आज शाम 8 बजे भक्तिमय भजनों की मधुर रसधार बहेगी। शारदा सीताराम मोहता परिवार द्वारा यहां संगीतमय भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकार रमेश भाई पारीक सुदंर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजक परिवार ने क्षेत्रवासियों से संगीतमय भजन संध्या में शामिल होकर भक्ति रस का आनंद लेने का आग्रह किया है।




