May 21, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ की बदहाल गलियां यहां रहवासियों के लिए ही नहीं प्रवासी नागरिकों के लिए भी असहनीय हो गई।
विधायक लोक सेवा केंद्र से जारी प्रेस नोट के अनुसार शहर की सफाई विधायत ताराचंद सारस्वत के निर्देशों के बाद नगरपालिका द्वारा विशेष अभियान चलाकर की गई है। सारस्वत ने बताया कि इस अभियान के तहत वार्ड नम्बर एक, मोमासर बास, स्टेशन रोड, करणी माता मंदिर की गली, गौरव पथ, गौशाला के पास, रानी बाजार रोड, आडसर बास, घास मंडी रोड, लखासर भैरूजी मंदिर रोड, पुलिया के पास, मोमासर बास, वार्ड नंबर एक सामुदायिक शौचालय के पास, कालूबास, बिग्गा बास आदि स्थानों पर सफाई कर्मचारियों और जेसीबी सहित कई संसाधनों को लगाते हुए सफाई कार्य किया गया। सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर ने बताया कि कालू बास में सामुदायिक भवन और पुरानी टंकी के साथ लगती तीनों गलियों में कुछ लोगों द्वारा फेंके गए गोबर और कचरे की सफाई कर वहाँ कुछ बड़े डस्टबिन भी विधायक के निर्देश पर रखे गए हैं। पुलिया के पास तीन-चार गलियों का पानी एकत्रित होता है, जिसे पंपिंग करके निकाला गया। विधायक ने पुलिया के पास इकट्ठे होने वाले पानी की समस्या के निवारण के लिए भी पालिका को निर्देशित किया है। गुर्जर ने कस्बे की जनता से अपील की है कि खुले में कचरा ना फेंके और शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोगी बने।