






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2026। सड़क पर अतिक्रमण को लेकर पालिका प्रशासन ने सख्त रूख अपनाते हुए एक निर्माणाधीन दुकान के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। पालिका ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए सड़क पर आगे की ओर अवैध अतिक्रमण नहीं करने की बात कही है। शर्मा ने कहा कि सड़कें संकरी ना की जाए, जिससे शहर की सुंदरता बनी रहें और आवागमन में वाहनों को समस्या नहीं हो। बता देवें बिग्गाबास में तहसील कार्यालय के सामने वाली गली में पालिका प्रशासन ने बुलडोजर से अवैध निर्माण तोड़ डाला है। वहीं शर्मा ने आगामी दिनों में भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही है। शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिग्गाबास में नैनादेवी/शिवरतन ओझा को 10 अप्रैल व 16 अप्रैल को नोटिस देकर मकान व दुकान के बाहर नाली के ऊपर निर्माण नहीं करवाने के निर्देश दिए गए। परंतु निर्माणकर्ता नहीं माने और सड़क पर अतिक्रमण करते हुए घर व दुकान के आगे स्थाई चौकी बना ली, जिसे कार्रवाई के तहत हटाया गया है। इस दौरान अतिक्रमण शाखा प्रभारी हरीश गुर्जर, सह प्रभारी कृष्णा चांवरिया, स्वास्थ्य निरीक्षक करणीदान व हल्का जमादार व कार्मिक मौजूद रहें व कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसी क्रम में पालिका ने सक्रिय व सख्त रूख अपनाते हुए शहर में मनमर्जी से कार्य करने की इजाजत नहीं किए जाने का संदेश दिया है।




