May 20, 2026
00001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कितासर भाटियान से बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने तेहनदेसर गया युवक लापता हो गया है। परेशान परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए क्षेत्रवासियों से भी मदद की अपील की है। बालाराम पूनियां ने पुलिस को बताया कि उसका 19 वर्षीय भतीजा विकास पुत्र सीताराम पूनिया सोमवार, 10 मार्च 2026 की सुबह 6 बजे बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। देर रात तक युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश प्रारंभ की। परिजनों ने फोटो व लापता युवक का हुलिया बताते हुए बताया कि विकास का कद लगभग 5 फीट 11 इंच, रंग सांवला है। उसने जिन्स पेंट और चेक शर्ट पहन रखी है। परिजनों ने युवक के बारे में कोई सूचना होने पर तुरंत मोबाइल नंबर 8003980557 पर जानकारी देने की अपील की है।