






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2026। योगासन भारत फेडरेशन द्वारा जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को बीकानेर में किया गया। प्रतियोगिता में भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के योग शिक्षक किशन शर्मा की देखरेख में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, रजत व ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।
किशन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में रामरतन पुत्र महावीर देराजसर ने हैंड बैलेंस स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं इसी प्रतियोगिता में रजत पदक संस्कार पुत्र गोविंदराम बिग्गा बास ने प्राप्त किया। लेग बैलेंस व सुपाइन कैटेगरी में क़ुदरत पुत्र रामस्वरूप बिश्नोई सांवतसर ने गोल्ड मेडल हासिल किया। सुपाइन इवेंट में भरत पुत्र कालूराम ठुकरियासर ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। बैक बेंड स्पर्धा में लोकेश पुत्र मेघाराम गोदारा कालूबास ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। लेग बैलेंस बालिका वर्ग में भूमिका पुत्री राजेंद्र सिंह ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि कनिष्का पुत्री गिरधारीलाल ने सुपाइन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। आर्टिस्टिक सिंगल में जालबसर के भरत पुत्र कैलाश शर्मा गोल्ड मेडल हासिल किया। बैक बेंड इंडिविजुअल में भरत ने सिल्वर तथा सुपाइन इंडिविजुअल में सिल्वर मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में जनक पुत्र मांगीलाल बिश्नोई सांवतसर ने फॉरवर्ड बेंड में सिल्वर मैडल, लेग बैलेंस में ब्रॉन्ज मेडल तथा सुपाइन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। अभिनव पुत्र मनोज कुमार सारस्वत नापासर ने फॉरवर्ड बेंड में गोल्ड मेडल तथा आर्टिस्टिक सिंगल में गोल्ड मेडल जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। सवाईसिंह पुत्र अर्जुन सिंह बीकानेर ने फॉरवर्ड बेंड में सिल्वर मेडल एवं सुपाइन इवेंट में ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त किए। जयप्रकाश पुत्र भागीरथ नाई ने लेग बैलेंस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत लिया।
शर्मा ने बताया कि ये सभी विजेता खिलाड़ी जून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिताओं में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संस्थान के डायरेक्टर श्रीकिशन स्वामी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए जमकर तैयारी करने की बात कही।





