May 21, 2026
राजस्थान के विद्यार्थी होंगे प्रमोट, 8वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2021। कोरोना के हालातों को देखते हुए आज दोपहर केंद्र सरकार ने विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं रदद् कर दी थी और अभी अभी राज्य सरकार ने भी राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं रदद करने का निर्णय लिया है। सरकार ने 8वीं, 9वीं, 11वीं की सभी परीक्षाएं की रद्द करने और 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा अभी एक बार स्थगीत करने का फैसला लिया है। अभी इस सत्र में 8वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी 9वीं में, 9वीं में पढने वाले विद्यार्थी 10वीं में एवं 11वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी 12वीं में प्रमोट किए जाएगें।