






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2025। छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाना वर्तमान सरकार की नाकामी है। इन्हीं चुनावों में से भविष्य का नेतृत्व तैयार होता है। अब छात्रशक्ति को एकजुट होकर अपने हक की आवाज बुलंद करनी होगी। ये आह्वान एनएसयूआई के नवनियुक्त बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष हरीराम गोदारा ने, श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में किया। उन्होंने कहा कि संगठन को बीकानेर शहर व देहात में छात्रहितों के लिए संघर्ष करना होगा। जिसके लिए संगठन रणनीति बना रहा है। समारोह में गोदारा की नियुक्ति पर प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने प्रसन्नता जताई व उनका साफा शॉल के साथ फुलमाला पहना कर अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रामनिवास कूकना और डूंगर कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा भी शामिल हुए। श्रीडूंगरगढ़ से अनेक छात्र नेता पहुंचे व गोदारा का स्वागत किया। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, महिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष अंजू पारख, कन्हैयालाल सोमानी, पार्षद संदीप नाई, हीरालाल कूकना, यूसुफ चुनगर, प्रहलाद सुनार, कादर सब्जी फरोश, रमेश बाशनीवाल, मनोज पारख, सरपंच रामचन्द्र चोटिया, रामेश्वरलाल गोदारा, मनोज गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी, राकेश नायक, कांग्रेस सेवादल के विधानसभा अध्यक्ष राजेश मंडा, उपाध्यक्ष प्रकाश दुसाद, अयूब पंजाबगर, हजारी जांघू, राजाराम गोदारा, सीताराम बाना, कालूराम बाना, अयूब दमामी, मुन्ना सब्जीफरोश, साहिल एजी, मोहमद आरिफ, मोहमद रफीक, राकेश सिद्ध, रामप्रताप गोदारा, संग्राम सेरडिया, रामनिवास चोटिया, बालचंद प्रजापत, अशोक ज्याणी, शंकर सायच सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।




