May 21, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2023। शिक्षा से समाज में सम्मान बढ़ता है और सेवाभाव से व्यक्ति की कीर्ति उज्ज्वल होती है। ये बात आज श्रीडूंगरगढ़ खंड संघ चालक आशाराम पारीक ने मालीदेवी बाहेती आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कही। पारीक ने कहा विद्यार्थी जीवन का पथ संपूर्ण जीवन की आधारशिला है जिस पर सतर्कता से चलने वाला व्यक्ति जीवन में हर क्षेत्र में उच्चता को प्राप्त करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्याख्याता प्रदीप कौशिक ने की। कौशिक ने विद्यार्थियों को अनेक रोचक प्रसंगों के माध्यम से शैक्षणिक उन्नति के साथ व्यावहारिक ज्ञान में भी दक्ष होने की प्रेरणा दी। कौशिक ने विद्यार्थियों से कहा कि भविष्य में आप विभिन्न पदों पर अपना कार्य करेंगे और उस समय भी पद के दायित्व संचालन के साथ पूरी निष्ठा से समाज व देश की सेवा के लिए समय जरूर देवें जिससे समाज में मानवता का पोषण हो सकें। समारोह में मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। स्वामी ने मोबाइल फोन के प्रयोग में जरूरी सतर्कता बरतने की प्रेरणा दी। समारोह में पांचवी व दसवीं में श्रेष्ठ नम्बर हासिल करने वाले विद्यार्थियों का फूलमालाएं पहना कर व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। मंच संचालन शिक्षिका कमलेश प्रजापत ने किया। प्रधानाचार्य शक्तिसिंह यादव ने सभी का आभार जताया। इस दौरान मुन्नीराम सिद्ध, खिराजनाथ सिद्ध, चैनरूप रेगर, सतपाल मलिक, घनश्याम सैनी, अनिल शर्मा, पवन सोनी, सहदेवसिंह, धमेंद्र तुनगरिया, सुभाष जोशी, सत्यनारायण सिंह अनेक अभिभावक व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहें और सभी ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।
इनका हुआ सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में दसवीं कक्षा में 91.67% लाने पर भूमिका तुनगरिया, 91.33%अंक लाने के लिए जयश्री जोशी सहित हेमलता मालू, मनीषा तुनगरिया, रितिका शर्मा, बबिता कंवर, भारती रेगर, रजनी सहू, राखी मंडल, राधा प्रजापत, पूजा नाई व निर्जला प्रजापत को सम्मानित किया गया। वहीं पांचवीं बोर्ड में ग्रेड ए लाने पर बालिका अंजली मलिक, अनुराधा, छवि पांडिया, ध्रुविका सेनी, दिव्या, एकता दुसाद, गुंजन पारीक, खुशी, कोमल शर्मा, कृष्णा सिद्ध, लक्षिता मंडा, निधि कंवर, प्रियांशी मीणा, रक्षा सिद्ध, स्नेहा सिद्ध, श्रेया कुमावत तथा बालक अमृत प्रजापत, भानुप्रताप सिंह राठौड़, भावना, देवांश, गजानंद, गिरवरसिंह, हेमन्त प्रजापत, महादेव सिंह, परी तुनगरिया, रमेश, तनुज पालीवाल, वर्षा, विशाल जोशी को सम्मानित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दसवीं कक्षा की प्रतिभावान बालिकाओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचवीं में ग्रेड ए लाने वाली बालिकाओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचवी के मेधावी बालकों का किया सम्मान, उपस्थित रहें अभिभावक भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पहनाई फूलमालाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानाचार्य शक्तिसिंह यादव ने सभी का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दसवीं के प्रतिभावान बालिकाओं का किया सम्मान।