May 19, 2026
00000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसंबर 2025। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा बुधवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखासर व बेनीसर व गजपुरा पहुंचे और अवैध अतिक्रमण के मौका जांच की। शर्मा ने जोहड़ पायतन, गोचर व अन्य सरकारी भूमियों पर संचालित सड़क किनारे होटलों, दुकानों व अन्य गतिविधियों के विरूद्ध जरूरी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान शर्मा ने ग्राम पंचायत कार्यालय, पशु चिकित्सालय, पटवार मंडल का भी निरीक्षण किया। शर्मा ने ग्राम विकास अधिकारी व कृषि भूमि के अकृषि प्रयोजनार्थ उपयोग लिए जाने के मामले में पटवारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।