May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2020। राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह थनवार ने श्रीडूंगरगढ़ शाखा के अध्यक्ष पद पर सुभाष जावा पुत्र प्रकाश जावा को नियुक्त किया है। अध्यक्ष ने जावा को सफाई कर्मचारी वर्ग एवं वाल्मीकि समाज की समस्याओं को हल करने व इस वर्ग को न्याय दिलवाने हेतु प्रयास करने की बात कही है। जावा को आगामी 15 दिन में तहसील स्तरीय कार्यकारिणी के गठन जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जावा ने कहा कि वे इस पद के कर्तव्यों को निष्ठा पूर्वक निभाएंगे।