May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-06-22 at 19.57.37

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2024। क्षेत्र के गांव बापेऊ में राष्ट्रीय पक्षी मोरों व कबूतरों की अचानक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में शुक्रवार शाम एक बाड़े में चार मोर व कुछ कबूतर अचानक नीम के पेड़ से नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। वन विभाग अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार रात ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सभी मोरों के मृत शव श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग कार्यालय पहुंचाए। जहां आज सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करवाई गई है। सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्प्रे की हुई किसी फसल की पत्तियां खा लेने से हुई जान पड़ती है। परंतु मौत के कारण की पूरी जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मिल सकेगी। पशुपालन विभाग के ब्लॉक प्रभारी डॉ उत्तमसिंह भाटी ने बताया कि मोरों के पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। जिसमें बेनीसर के डॉ जफर, सांवतसर के डॉ आशीष तंवर व रीड़ी की डॉ शाहीन ने मृत मोर के शवों का पोस्टमार्टम किया। टीम ने सैंपल लेकर विभाग को जांच के लिए भेज दिए है। इस दौरान आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार भी सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बापेऊ में शुक्रवार रात चार मोरों की मौत हो गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।अचानक नीम के पेड से नीचे गिरे और मोर की मौत हो गई, विभाग जुटा जांच में।