






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2025। अचानक पेट में दर्द उठने पर परिजन युवक को उपजिला अस्पातल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव धीरदेसर चोटियान निवासी 25 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र दिवंगत भंवरलाल जाट के पेट में आज सुबह अपनी ढाणी में काम कर रहा था। अचानक युवक के पेट में दर्द उठा और परिजन उसे उपजिला अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुए। युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, उपजिला अस्प्ताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हैड कांस्टेबल देवाराम टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई ओमप्रकाश ने पुलिस को रिपोर्ट दी है जिसपर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है।



