






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2022। स्व. रामेश्वरलाल गोदारा की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित शुटिंग बॉलिबॉल प्रतियोगिता में सूडसर की सिराजुद्दीन टीम ने श्रीडूंगरगढ़ हनुमान क्लब टीम केा 21-8 से हरा कर फाइनल मैच जीत लिया। 52 टीमों को पछाड़ कर प्रतियोगिता के फाइ्रनल में सूडसर सिराजुद्दीन टीम व हनुमान क्लब की टीमें आमने सामने खेली और प्रतियोगिता में बेस्ट नेटर पंकज शर्मा व बेस्ट शुटर सुदंर डेलू रहें। विजेता उपविजेता टीमों सहित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ट्राफी व नगद पुरस्कारों से नवाजा गया। समापन समारोह में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने स्पोर्टस क्लब बेनीसर के युवाओं के आयोजन की सराहना करते हुए प्रधान मद से बेनीसर ग्राम पंचायत की चारदीवारी व मुख्य द्वार बनवाने की घोषणा भी की। सरपंच प्रतिनिधि बीरबलराम गोदारा ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान वार्ड पंच सुगननाथ, सांवताराम डोगिवाल, दानाराम गोदारा, अमराराम नायक, रामचंद्र राम गोदारा, मांगीलाल, भागीरथनाथ, स्पोटर्स क्लब बेनीसर की पूरी टीम उपस्थित रहें। क्लब के मंत्री रामरतन सिद्ध ने बताया कि मंच संचालन मघाराम सिंवर ने किया व नारायणराम गोदारा ने सभी का धन्यवाद दिया। आयोजक कमेटी के सदस्य राजूसिंह, रेवंतनाथ, ओम डोगिवाल, देवाराम, ओपी गोदारा, राजन मूंड, हेतराम गोदारा, किशन हुड्डा, हंसराज जाखड़, सांवरमल, शंकर कलवानियां, सीताराम शर्मा सहित अनेक युवाओं ने अपनी सेवाएं दी।






